RRB NTPC ANSWER KEY – जून में आयोजित हुई आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी… यहां देखें।

Spread the love

RRB NTPC ANSWER KEY – जून में आयोजित हुई आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी… यहां देखें।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN संख्या 05/2024 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक स्तर) की विभिन्न पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का आयोजन 05 जून 2025 से 24 जून 2025 तक किया गया था।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

RRB NTPC ANSWER KEY – 6 जुलाई तक 6 देख सकते हैं उत्तर कुंजी –

RRB NTPC ANSWER KEY

इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी प्रश्नों, उत्तरों एवं उत्तर कुंजी को देख सकते हैं। इसके लिए एक लिंक RRB की वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है, जो 01 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे से 06 जुलाई 2025 की रात 11:55 बजे तक सक्रिय रहेगा।

RRB NTPC ANSWER KEY – आपत्ति दर्ज करने की तिथि निर्धारित –

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 01 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगी और 06 जुलाई 2025 की रात 11:55 बजे तक जारी रहेगी।प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50/- शुल्क लिया जाएगा, जिसके साथ लागू बैंक सेवा शुल्क भी जोड़ा जाएगा।

यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो वह राशि, बैंक शुल्क घटाकर, उसी खाते में वापस कर दी जाएगी जिससे भुगतान किया गया था।भुगतान की सुविधा रूपे कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध है। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक में उपलब्ध है।

RRB NTPC ANSWER KEY

RRB NTPC ANSWER KEY – महत्वपूर्ण सूचना –

RRB NTPC ANSWER KEY – उम्मीदवार अंतिम समय से पहले आपत्तियाँ दर्ज करें। अंतिम समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

नोट: उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर RRB का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। इस विषय में आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RRB NTPC ANSWER KEY – उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स –

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या इस पेज पर दिए गए ज़ोन-वाइज़ लिंक पर क्लिक करें।
  2. वह लिंक खोजें और क्लिक करें जिसमें लिखा हो – “CEN-05/2024 (NTPC-G Categories) – CBT 1 Graduate Level Answer Key और Response Sheet देखने का लिंक”
  3. अब आपके सामने RRB NTPC लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें।
  5. अब आपके सामने दो टैब दिखेंगे – a.Candidate Details (उम्मीदवार की जानकारी) b.Candidate’s Responses (आपके द्वारा दिए गए उत्तर)
  6. ‘Candidate’s response’ टैब पर क्लिक करें, ताकि आप अपनी उत्तर कुंजी और दिए गए उत्तर देख सकें।
  7. इसके बाद लिंक पर क्लिक करें – “अपना प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें”
  8. अब स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी, आपने जो उत्तर दिए थे और सही उत्तर – ये सब दिखेंगे।
  9. भविष्य में काम आने के लिए इसे ‘Save PDF’ बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें।
RRB NTPC ANSWER KEY

RRB NTPC ANSWER KEY – आपत्ति दर्ज करने हेतु इन स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. नीचे दिए गए लिंक से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और उपयोगकर्ता पासवर्ड (जन्मतिथि) भरें।
  3. कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन के बाद Dashboard पर उत्तर कुंजी (Answer Key) दिखाई देगी।
  5. अगर आप किसी उत्तर पर आपत्ति करना चाहते हैं, तो उस सवाल के आगे दिए गए “Raise Objection” लिंक पर क्लिक करें।
  6. अब आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50/- प्रति प्रश्न (प्लस बैंक चार्जेस) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. भुगतान सफल होने के बाद सभी जानकारी एक बार फिर जांचें और Submit करें।

OFFICIAL WEBSITE LINK

यहां क्लिक देखें “ANSWER KEY”

यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Download notification

Also read – छ.ग व्यापम द्वारा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में डार्करूम असिस्टेंट से लेकर चौकीदार तक – रायपुर विभाग में निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन।