AMBIKAPUR – एनटीए यूजीसी नेट की राष्ट्रीय परीक्षा में 93.71 परसेंटाइल के साथ अस्सिस्टेंट प्रोफेसर एवम पीएचडी हेतु प्रीति का चयन।
Ambikapur निवासी सुश्री प्रीति रवि, पिता श्री राजदेव रवि ने NTA UGC NET की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 93.71 पर्सेंटाइल प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी के लिए सफलता हासिल की है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है, जो देश की प्रतिष्ठित परीक्षाएं जैसे JEE और NEET का भी संचालन करती है।
पिता के कंधों पर घर की ज़िम्मेदारी –
प्रीति ने यह उपलब्धि कंप्यूटर साइंस एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में प्राप्त की है। उनके पिता श्री राजदेव रवि Ambikapur के स्कूल रोड में एक छोटी-सी सिलाई की गुमटी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा का दायित्व निभा रहे हैं।

अपनी सफलता पर प्रीति ने कहा –
Ambikapur – अपनी सफलता पर प्रीति ने कहा कि उन्हें सबसे बड़ी प्रेरणा अपने पिता के संघर्ष, मेहनत और समर्पण से मिलती है। साथ ही उन्होंने अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और शिक्षा ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।