CG VYAPAM VACANCY – छ.ग व्यापम द्वारा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में डार्करूम असिस्टेंट से लेकर चौकीदार तक – रायपुर विभाग में निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Cg vyapam vacancy) द्वारा मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग, रायपुर के अंतर्गत डार्करूम असिस्टेंट, पेस्टिंग बॉय, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, कर, जूनियर बाइंडर, बाइंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य एवं हेल्पर पदों पर भर्ती हेतु MLVI25 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG VYAPAM VACANCY – महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि – 27.06.2025 (शुक्रवार)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 25.07.2025 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि – 26.07.2025 से 28.07.2025
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि – 25.08.2025 (पूर्वान्ह)
- परीक्षा की संभावित तिथि – 31.08.2025 (रविवार)
- परीक्षा का समय – सायं 5:00 बजे से
- परीक्षा केन्द्र – बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर जिला मुख्यालयों में
CG VYAPAM – आवेदन प्रक्रिया एवं निर्देश –

Cg vyapam vacancy – ऑनलाइन आवेदन हेतु व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक “ONLINE APPLICATION FOR Printing and Stationary Department Darkroom Assistant, Pasting Boy, Auxiliary, Inkmen/Inker, Junior Binder, Hamaal, Safai Karmchari, Chokidar, Bhritya and Helper Recruitment Exam (MLVI25) – 2025” पर क्लिक करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। अभ्यर्थी को उसमें दी गई जानकारी के अनुसार कार्य करना होगा।
प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं होंगे: आवेदन के साथ जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, भूतपूर्व सैनिक आदि से संबंधित प्रमाण-पत्र व्यापम द्वारा नहीं लिए जाएंगे। इनका परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। व्यापम इन जानकारियों के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
त्रुटि सुधार सुविधा: आवेदन भरने में यदि कोई त्रुटि हो तो, अंतिम तिथि के पश्चात तीन दिवस (26 से 28 जुलाई 2025) तक ऑनलाइन त्रुटि सुधार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क देय होगा।
परीक्षा परिणाम: आवेदन में दर्ज जानकारी के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। व्यापम द्वारा कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।
SUBMIT बटन आवश्यक: परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के उपरांत आवेदन को मान्य करने हेतु “SUBMIT” बटन दबाना अनिवार्य है। अन्यथा आवेदन अमान्य होगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
परीक्षा शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को शासन के निर्देशानुसार परीक्षा में सम्मिलित होने की स्थिति में परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे भुगतान किया गया है।
आवेदन पत्र प्रिंट आउट: आवेदन सफलतापूर्वक “SUBMIT” करने के पश्चात उसका प्रिंट आउट लेना एवं सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
CG VYAPAM VACANCY – दिव्यांगता संबंधी पात्रता –
भृत्य पद हेतु – OA, OL, BL, LV, HH प्रकार के दिव्यांग उपयुक्त
स्वीपर (सफाई कर्मचारी) हेतु – OA, OL, LV, HH
चौकीदार पद हेतु – निःशक्तता अमान्य
CG VYAPAM VACANCY – ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की विधि –

- मूलभूत जानकारी में सुधार के लिए अभ्यर्थी को अपने प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) में संशोधन करना होगा। इसके बाद ही आवेदन में सही जानकारी दिखेगी।
- अंतिम तिथि के पश्चात भी 3 दिवस की अतिरिक्त समयावधि त्रुटि सुधार हेतु दी जाएगी।
- व्यापम स्तर से प्रवेश पत्र केवल आवेदन में दर्ज अंतिम जानकारी के आधार पर ही जारी किया जाएगा।
CG VYAPAM VACANCY – परीक्षा कक्ष में प्रवेश एवं दिशा-निर्देश –
अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में केवल निम्नलिखित सामग्री ला सकते हैं:
- प्रवेश पत्र
- नीला या काला बाल प्वाइंट पेन
- फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट की मूल प्रति)
🔹 फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
🔹 मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, स्कार्फ, पाउच आदि लाना पूर्णतः वर्जित है।
🔹 अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 1 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है, जिससे पहचान पत्र का सत्यापन समय पर हो सके।
CG VYAPAM VACANCY – परीक्षा सिलेबस –
भाग-1: हिन्दी भाषा का ज्ञान (20 प्रश्न – 20 अंक)
स्वर, व्यंजन, वर्तनी
लिंग, वचन, काल
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया का व्यवहारिक प्रयोग
समास: रचना एवं प्रकार
संधि: स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि
व्याकरणिक अशुद्धियाँ
शब्द प्रकार: तत्सम्, तद्भव, देशज, विदेशी
पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द, वाक्यांश हेतु एक शब्द
मुहावरे व लोकोक्तियाँ
भाग-2: छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (40 प्रश्न – 40 अंक)
इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान
भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं
जनगणना, पुरातात्विक स्थल, पर्यटन
साहित्य, संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति
जनजातियाँ, परंपराएँ, तीज-त्यौहार
अर्थव्यवस्था, कृषि
प्रशासनिक ढांचा, पंचायती राज
उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज
समसामयिक घटनाएं
भाग-3: बौद्धिक क्षमता (40 प्रश्न – 40 अंक)
जोड़, घटाव, गुणा, भाग
वैदिक गणित
गुणज एवं गुणनखंड
भिन्न व समतुल्य भिन्न
पैटर्न
डेटा विश्लेषण
मुद्रा, समय, वजन
लंबाई, परिमाप, क्षेत्रफल
क्षमता, ज्यामिति
मानसिक गणित
Also read – जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ डिजिटल पहल का आयोजन, सरपंच-वीएलई के बीच हुई साझेदारी की विधिवत शुरुआत।