AMBIKAPUR NEWS – कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति पर की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति पर की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – उचित मूल्य दुकानों में टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश –

बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अंत्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता, निशक्तजन एवं एपीएल श्रेणियों के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे कुल 3,00,501 राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर राशन सामग्री प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्रावासों, आश्रमों एवं स्कूलों में भी समय पर खाद्यान्न वितरण को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उचित मूल्य दुकानों में टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

AMBIKAPUR NEWS – विपणन वर्ष 2024-25 की कलेक्टर ने की समीक्षा –

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बरदाना की स्थिति, किसान पंजीयन, धान खरीदी केन्द्रों की तैयारी, राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया, उचित मूल्य दुकान संचालन एजेंसियों एवं ई-पीओएस प्रणाली के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली।

AMBIKAPUR NEWS

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना, पीएम जनमन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य एवं खाद-बीज वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यालय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं आमजन को सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस दिशा में सतत् प्रयासरत रहने को कहा।

AMBIKAPUR NEWS – सड़कों के मरम्मत हेतु दिए दिशा-निर्देश –

बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्गों के मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग को विशेष शिविर लगाकर निःशक्तजनों हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक एवं श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, समस्त एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Also read – बरसात में अम्बिकापुर के मुख्य मार्गों की हालत गंभीर, भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक सड़कें बनीं दलदल।