SURGUJA – सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, अम्बिकापुर में 17 जनवरी से लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन।

Spread the love

SURGUJA – सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, अम्बिकापुर में 17 जनवरी से लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Surguja में 37वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित सड़क परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

नए चालकों को यातायात नियमों से जोड़ेगा अभियान –

जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय अंतर्गत पंजीकृत परिवहन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम नागरिक लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, शिविरों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

17, 18 जनवरी को अम्बिकापुर में लगेगा शिविर –

जिला Surguja खण्ड अंबिकापुर में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर तथा 24 जनवरी 2026 को महिला कॉलेज, अंबिकापुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। Surguja इन शिविरों का संचालन अग्रवाल परिवहन सुविधा केन्द्र, शिवम् ऑनलाइन परिवहन सुविधा केन्द्र एवं अभिजीत परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा किया जाएगा। विकासखण्ड लखनपुर में 17 जनवरी 2026 को थाना लखनपुर परिसर में विजन परिवहन सुविधा केन्द्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। विकासखण्ड उदयपुर में 17 जनवरी 2026 को थाना उदयपुर में सुरभि परिवहन सुविधा केन्द्र एवं महामाया परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर आयोजित होगा।

SURGUJA

विकासखण्ड सीतापुर में 17 जनवरी को लगेगी शिविर –

विकासखण्ड सीतापुर में 17 जनवरी 2026 को थाना सीतापुर में अंकित परिवहन सुविधा केन्द्र एवं एक्का परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा।विकासखण्ड लुण्ड्रा में 18 जनवरी 2026 को थाना लुण्ड्रा में प्रिंस परिवहन सुविधा केन्द्र एवं पटेल ऑनलाइन परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा।

Surguja – विकासखण्ड बतौली में 18 जनवरी 2026 को थाना बतौली में मनसा परिवहन सुविधा केन्द्र एवं गुलशन परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड मैनपाट में 18 जनवरी 2026 को थाना मैनपाट में गुप्ता कपील परिवहन सुविधा केन्द्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा।

नागरिकों से शिविरों में शामिल होने की अपील –

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर Surguja ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा युवाओं एवं नए चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर लर्निंग लाइसेंस एवं सड़क सुरक्षा संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग करें।

Also read – में शानदार प्रस्तुति देने आएंगे ये सितारे… दर्शकों को छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ मिलेगा बॉलीवुड म्यूजिक का तड़का।