ANUSHKA SONE CHHATTISGARH – बस्तर की बेटी जो मिस इंडिया 2026 में छत्तीसगढ़ को करेंगी रिप्रेजेंट।
छत्तीसगढ़ के लिए यह बेहद गर्व और सम्मान की बात है कि बस्तर की प्रतिभाशाली बेटी अनुष्का सोन अब अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा रही हैं। वह आगामी फेमिना मिस इंडिया 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी, जो पूरे प्रदेश के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय है।
छत्तीसगढ़ की बेटी अनुष्का ने बढ़ाया मान –
Anushka sone Chhattisgarh की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उन तमाम बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली है, जो बड़े मंच तक पहुंचने का हौसला रखती हैं। उनके अटूट विश्वास, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून सच्चा हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

18 अप्रैल को भुवनेश्वर में hoga एमआईएस इंडिया 2026
Anushka sone Chhattisgarh – अब सबकी निगाहें 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर टिकी हुई हैं, जहां अनुष्का अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के साथ छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाती नजर आएंगी। प्रदेशवासियों के बीच इसको लेकर खासा उत्साह है और सभी को उनसे शानदार प्रदर्शन के साथ जीत की भी उम्मीद है।
Also read – अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन… यहां देखें।