AGNIVEER BHARTI – अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन… यहां देखें।

Spread the love

AGNIVEER BHARTI – अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन… यहां देखें।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना (अग्निवीर) भर्ती के लिये ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 तक थी, अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

विभिन्न पदों पर होगी भर्ती –

Agniveer bharti अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष), जनरल तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन ड्युटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।

शैक्षणिक योग्यता –

Agniveer bharti

Agniveer bharti रैली में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता पदवार 8वी, 10वीं उत्तीर्ण तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क –

Agniveer bharti से जुड़ी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर सरगुजा से सम्पर्क कर सकते हैं।

Also read – बचपन के बीच बढ़ती असमानता, दिखावे की चमक में दबती संवेदनाएँ, समाज के लिए एक गंभीर सवाल…. विषेष लेख अतुल गुप्ता द्वारा।