MAHTARI VANDANA YOJANA – महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त जारी, 70 लाख महिलाओं को मिला 11 हजार 08 करोड़ रुपए करोड़ का सीधा लाभ।
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बन चुकी महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे अंतरित कर दी गई है। योजना के अंतर्गत अब तक मार्च 2024 से जुलाई 2025 के मध्य लगभग 70 लाख महिलाओं को ₹11,008 करोड़ की राशि का लाभ सीधे उनके बैंक खातों के माध्यम से प्रदान किया गया है।
MAHTARI VANDANA YOJANA – यह योजना महिलाओं को बना रहा आर्थिक मजबूत –

यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मबल, गरिमा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। यह उन सपनों की पूंजी है जिन्हें परिस्थितियों ने वर्षों तक दबाकर रखा था। अब महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ी है।
MAHTARI VANDANA YOJANA – पीएम मोदी ने किया था इस योजना का शुभारंभ –
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करते हुए कहा था कि यह केवल सहायता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की हर माँ, बहन और बेटी को मुख्यधारा में लाने का संकल्प है। उन्होंने इसे “नारी गरिमा का उत्सव” कहा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भागीदारी से यह योजना बहुत ही कम समय में एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। शासन की प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और समर्पण ने इस योजना को राज्य के हर घर तक पहुंचाया है।
MAHTARI VANDANA YOJANA – मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि –
“महतारी वंदन योजना केवल सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज में भागीदारी और सम्मान का अधिकार दिलाने वाला अभियान है।”