NEW YEAR 2026 – नववर्ष की शुभकामना पर विवाद, संविधान, संस्कृति और संकीर्ण सोच के बीच फँसा 2026…. विषेष लेख अनुराग सिंह द्वारा।
(विशेष लेख – अनुराग सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज उ. प्र)
संविधान, संस्कृति और कैलेंडर के बीच फँसा नववर्ष।सबसे पहले वर्ष 2026 की शुभकामनाएं। यह शुभ की कामनाएं ठीक उसी प्रकार हैं जैसे प्रति दिन सुबह उठने के बाद शुभ प्रभात के साथ होती है। महोदय इसमें अब गलत या अस्वीकार करने जैसा क्या है? If someone is wishing you a “Happy New Year” & You replied हम ये नहीं मानते हमारा नया वर्ष चैत्र में होगा! प्रभु आपके विवेक कहां गए? वो नादान मासूम हैं महोदय।
सैकड़ों की भीड़ से 75 लोगों की मानसिकता केवल दूसरों की खुशियों में भंग डालने की होती है –
हम भारतीयों की या यूं कहें सैकड़ों की भीड़ से 75 लोगों की मानसिकता केवल दूसरों की खुशियों में भंग डालने की होती है, या दिखावे की! अरे माननीय वो बच्चा है उसे तो हिंदू – अंग्रेजी से दूर रखा होता, जब ज्ञान होगा स्वयं उचित – अनुचित को समझ लेगा। और किस अंग्रेजी का बहिष्कार कर रहें हैं आप, उस अंग्रेजी का जिसके अनुसार भारत की 70 % कार्यालयीन कार्य संपन्न होते हैं और आप स्वयं उसमें संलग्न हैं। बहुत बड़ा विषय नहीं है, यदि आपका विवेक जागृत हो और आप मात्र औपचारिकता ( सोशल मीडिया वाले ) कट्टर हिंदू ना हों।
नववर्ष की बधाई पर क्यों ऐतराज? –
(New year 2026) माननीय नज़रें यहीं रखिएगा आगे काले अक्षरों का ज़ायका हृदय तक जाएगा। बहराल तनिक तर्क हम भी दे वर्तमान के परिदृश्य को देखते हुए! महोदय अब से जो हस्ताक्षर आप करेंगे उसके साथ वर्ष (New year 2026( लिखेंगे या विक्रम संवत 2082 ? ( यहां अस्वीकार किया आपने ? ) साहब उसी (new year 2026) नए वर्ष को याद दिलाने हेतु नए वर्ष की बधाई दे रहा था वो मासूम। और किस ऋतु परिवर्तन की बात कर रहें हैं आप? क्या वास्तव में मौसम पहले जैसे बदलते हैं? यदि आप भारत में ही रहते हों! तो ज्ञात होगा कि किसी भी ऋतु में अन्य ऋतु के भयंकर प्रभाव दिखने लगा है।

समस्त प्रमाण पत्रों में अंग्रेजी वर्ष का होता है प्रयोग –
(New year 2026) किसानों की हालत बेहद पीड़ादायक है पंजाब गए हैं आप? खैर, आपके अब तक के जितने भी प्रमाण पत्र हैं उनमें अंग्रेजी वर्ष का ही प्रयोग होता है ( यह तर्क व्हाट्सएप विश्वविद्यालय, शॉर्ट्स, रिल्स या किसी संगठन से नहीं स्व विवेक से आया है) विक्रम संवत का नहीं क्षमता हो तो उसे भी अस्वीकार करें।
एक तरफ आप प्रभु श्री राम युग से (new year 2026) नए वर्ष को जोड़ रहें हैं दूसरी ओर भारतीय बजट पेश होने की तिथि को भी अपने तर्क में शामिल कर रहें हैं? महोदय श्री राम युग में बजट नहीं आते थे! तनिक तो पढ़े लिखे होने का परिचय दीजिए। आपने स्वयं अपना शताब्दी वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष के अनुसार मनाया संवत के अनुसार नहीं।
भारत की आजादी से लेकर भारत का संविधान सबकुछ है अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार –
भारत की आज़ादी हो या भारत का संविधान सब कुछ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ही है महोदय। खैर आप आज़ादी की लड़ाई में थे नहीं तो शायद नहीं पता होगा। थे क्या? भारत का वही संविधान हमें आज़ादी देता है अपने विचारों को रखने, लिखने का! उसी संविधान का 77वां वर्षगांठ भारत, वर्ष 2026 के आने से ही हर्षोल्लास के साथ मनाएगा और आप 2026 को अस्वीकार कर रहें हैं? क्या महोदय!
पीएम ने भी दी नववर्ष की बधाई –
(New year 2026) आपकी जानकारी के लिए बताता चलूं आपके प्रधानमंत्री जी माफ कीजियेगा हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी ट्विटर (जिसे एलन मस्क आजकल X कहते हैं) पर नए वर्ष (New year 2026) की शुभकामनाए संदेश दिया है और हां अंग्रेजी कैलेंडर जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है, हमारा नहीं तो कम से कम उनका तो सम्मान कीजिए, साहब।
यह वास्तव में कोई वाद – विवाद का मुद्दा था ही नहीं, पर ना जाने हर वर्ष इस शुभ बेला पर कुछ ना कुछ टिप्पणी देखने को मिल ही जाता है, नहीं भा रहा तो शांत बैठिए महोदय जानकारी है हम सभी को चैत्र हिन्दू नव वर्ष, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 के साथ नव वर्ष का शुभारंभ होगा।
“वसुधैव कुटुम्बकम्” का सम्मान कीजिए –
भारत में हैं भारतीय होने का “वसुधैव कुटुम्बकम्” का सम्मान कीजिए, महोदय।बहस भी क्या किया जाए आपसे, “आप खूबसूरत रंगों में भी फर्क करने वाले लोग हैं” साहब, देखिए अन्यथा ही लीजिएगा क्योंकि ‘नही’ बोले जाने वाली चीजें भारतीय पहले करते हैं।
तो कहने का कोई मतलब नहीं है। अब कई सज्जन इस पर सुबह से विचार रहें हैं परन्तु अपनी पद प्रतिष्ठा का मान रखते हुए रिश्तों को बचाने हेतु इस पर बोलते ही नहीं। और हम ठहरे साधारण विद्यार्थी हमारा कार्य ही सीखना लिखना बोलना है, वहीं कर रहें हैं हमनें जो जाना समझा, उसी का उल्लेख किया है, विद्यार्थी हैं गलती हो सकती है क्योंकि अभी सीखने वाली श्रेणी में हैं।
नए वर्ष में नए उमंग के साथ नए लोगों से मिलिए –
New year 2026 – आप सब से ही प्रेरणा मिलती है, और कुछ जानने की लिखने की इच्छा जागृत होती है। रिश्ते तो बनते ही हैं जुदा होने के लिए, कारण कुछ भी हो सकता है कई बार तो बेवजह भी रिश्ते खत्म हो जाते हैं। अब इस अस्थाई रिश्ते को संवारने हेतु जीवन में स्व विवेक से आए विचार नहीं दबने चाहिए। नए वर्ष में नए उमंग के साथ नए लोगों से मिलिए नए स्थान पर जाइए यकीन कीजिए विचार बदलेंगे और निष्पक्ष होंगे।
लिखने का एक मात्र उद्देश्य –
(New year 2026) वर्ष भर बाद किसी एक विशिष्ट दिन पर यदि कोई व्यक्ति खुश होता है तो उसमें बाधा ना बनें। “जो खुशी किसी का नुकसान नहीं करती,उसे अस्वीकार करना धर्म नहीं अहंकार है”
यदि आप भी छ.ग, सरगुजा या युवाओं से जुड़े प्रेरणास्त्रोत जैसे दिलचस्प लेख हमारे साइट पर करवाना चहते है अपलोड तो करें मेल – [email protected]
इन विषयों से संबंधित अपनी इंस्टाग्राम आईडी के साथ भेजें लेख – Click here
Also read – जो है छत्तीसगढ़ का सबसे लंबा बांध और पर्यटकों का पसंदीदा स्थल।