TATAPANI MAHOTSAV 2026 – में शानदार प्रस्तुति देने आएंगे ये सितारे… दर्शकों को छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ मिलेगा बॉलीवुड म्यूजिक का तड़का।
हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। 14, 15 और 16 जनवरी को बलरामपुर में आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की चर्चा हर तरफ़ है। जहाँ स्थानीय कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी देखने को मिलेंगी। दर्शकों के लिए एक बार फिर यादगार बनने जा रहा है तातापानी महोत्सव।
महोत्सव में लगेगा बॉलिवुड का तड़का –

तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव (Tatapani mahotsav 2026) के पहले दिन, यानी 14 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक अनुज शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। वहीं दूसरे दिन, 15 जनवरी को बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण अपनी गायकी से कार्यक्रम को विशेष बनाएंगे। यह भव्य कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा, जहाँ बड़े सितारों के साथ-साथ स्थानीय और उभरते कलाकार भी मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई कलाकार महोत्सव में रंगारंग छटा बिखेरते नज़र आएंगे।
कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा –
(Tatapani mahotsav 2026) संक्रांति परब 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाले विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के आवंटन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।
Also read – नववर्ष की शुभकामना पर विवाद, संविधान, संस्कृति और संकीर्ण सोच के बीच फँसा 2026…. विषेष लेख अनुराग सिंह द्वारा।