CHHATTISGARH NEWS – राजधानी रायपुर में बनेगी क्रिकेट एकेडमी, स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित, खिलाड़ियों को मिलेगी इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग।

Spread the love

CHHATTISGARH NEWS – राजधानी रायपुर में बनेगी क्रिकेट एकेडमी, स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित, खिलाड़ियों को मिलेगी इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-3, ग्राम-परसदा में 7.96 एकड़ भूमि क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हेतु आबंटित करने का निर्णय लिया गया है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

CHHATTISGARH NEWS – 7.96 भूमि आबंटित –

CHHATTISGARH NEWS

यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकारी व्ययन नियमों के तहत, गैर-लाभकारी संस्थाओं को सीधे भूमि आवंटन का प्रावधान नहीं है, लेकिन इस विशेष मामले में राज्य शासन ने नियमों को शिथिल कर यह निर्णय लिया है, जिससे खिलाड़ियों के हित में क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हो सके। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को 2016 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पूर्णकालिक मान्यता प्राप्त है। इसके लिए नगर विकास प्राधिकरण ने कुल 7.96 एकड़ भूमि चिन्हित की है। 

CHHATTISGARH NEWS – क्रिकेट के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं –

छत्तीसगढ़ राज्य में क्रिकेट के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। प्रदेश के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मौजूद है, परंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और प्रशिक्षण के लिए एकेडमी की जरूरत महसूस की जा रही थी।

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh news – इस निर्णय से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और राज्य को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए अवसर के नए द्वार खोलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में मजबूत पहचान दिलाने में सहायक होगा।

Also read – अम्बिकापुर में सांपों पर जनजागरूकता बैठक, पर्यावरणीय संतुलन में सर्पों की अहम भूमिका, सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी ने दी ज़हरीले सांपों की पहचान।