AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में हुआ सम्भाग स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ 2025 का अयोजन, विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने लिया भाग।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में हुआ सम्भाग स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ 2025 का अयोजन, विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने लिया भाग।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर अंबिकापुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त प्रयास से “संभाग स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ 2025” का सफल आयोजन किया गया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – कार्यक्रम की अगुवाई प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक द्वारा की गई –

कार्यक्रम की अगुवाई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक श्रीमती नीतू मांडवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. पाण्डेय (जिला समन्वयक, एनएसएस) एवं श्री खेमकरण अहिरवार (जिला संगठक, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – अतिथियों को पौधे भेंट कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ –

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पौध भेंट कर किया गया। दौड़ की शुरुआत पी.जी. ग्राउंड अंबिकापुर से हरी झंडी दिखाकर की गई। इस मैराथन दौड़ में सरगुजा संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करना। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि –

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी –
बालक वर्ग में:

  1. प्रथम – कुंदन साहू (राजीव पी.जी. कॉलेज, अंबिकापुर)
  2. द्वितीय – राहुल कुमार सिंह (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय)
  3. तृतीय – तेज सिंह (शासकीय रेवती रमण महाविद्यालय, सूरजपुर)
  4. चतुर्थ – कर्मा सन्यासी (आर.बी.आर. कॉलेज, जयपुर)
  5. पंचम – प्रीतम राजवाड़े (शासकीय रेवती रमण महाविद्यालय, सूरजपुर)

बालिका वर्ग में:

  1. प्रथम – जेनेसिसा तिर्की (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय)
  2. द्वितीय – सोन कुमारी सिंह (राजीव पी.जी. कॉलेज, अंबिकापुर)
  3. तृतीय – अंकिता (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय)
  4. चतुर्थ – मिथिला चौहान (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय)
  5. पंचम – मानसी राजवाड़े (राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय)

पुरस्कार विवरण:
– प्रथम स्थान को ₹2000
– द्वितीय स्थान को ₹1500
– तृतीय स्थान को ₹1000
– अन्य प्रतिभागियों को ₹500 प्रोत्साहन राशि दी गई
– सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए गए

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाले –

श्रीमती प्रियलता जायसवाल, श्री मिथलेश गुर्जर, सुश्री सविता यादव, सुश्री सीमा बंजारे, सुश्री पूजा रानी, सुश्री ज्योत्सना राजभर, सुश्री अर्चना सोनवानी, श्रीमती गोल्डन सिंह, श्री नितेश यादव और श्री सुन्दर राम सहित कई स्वयंसेवकों ने मेहनत से भाग लिया। यह आयोजन केवल खेल या दौड़ नहीं था, बल्कि इसके जरिए स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणा और समाज में एड्स जैसे मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाने का एक सफल प्रयास किया गया।

Also read – अम्बिकापुर में सांपों पर जनजागरूकता बैठक, पर्यावरणीय संतुलन में सर्पों की अहम भूमिका, सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी ने दी ज़हरीले सांपों की पहचान।