AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में सांपों पर जनजागरूकता बैठक, पर्यावरणीय संतुलन में सर्पों की अहम भूमिका, सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी ने दी ज़हरीले सांपों की पहचान।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में सांपों पर जनजागरूकता बैठक, पर्यावरणीय संतुलन में सर्पों की अहम भूमिका, सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी ने दी ज़हरीले सांपों की पहचान।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में पर्यावरण और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर आज अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्प मित्र श्री सत्यम द्विवेदी ने सांपों के महत्व, उनकी भूमिका और ज़हरीले सांपों की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – सत्यम द्विवेदी ने बताया कि –

श्री द्विवेदी ने बताया कि सांप इकोलॉजी तंत्र में संतुलन बनाए रखने वाले अत्यंत आवश्यक जीव हैं। ये छोटे-छोटे जानवर जैसे चूहे, मेंढक, छिपकली और अन्य कीड़ों को खाते हैं, जिससे उनकी संख्या नियंत्रित रहती है। अगर सांप नहीं हों, तो ये जीव बहुत ज़्यादा बढ़ सकते हैं और फसलें भी बर्बाद हो सकती हैं। इसलिए, सर्प किसानमित्र भी माने जाते हैं।

AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा में पाए जाते हैं यह चार विषैले सांप –

सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी ने बताया कि विशेष रूप से सरगुजा में पाए जाने वाले चार सबसे विषैले सांप है जिसमें स्पेकटल कोबरादृ वैज्ञानिक नाम जाता है। यह सांप अपने फैले हुए फन के लिए पहचाना जाता है। इसका ज़हर न्यूरोटॉक्सिक होता है जो सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है, जिससे लकवा और श्वास में कठिनाई हो सकती है।
कॉमन करेटदृवैज्ञानिक नाम बंगारस कैर्यूलस। यह रात में सक्रिय रहता है। इसका ज़हर भी न्यूरोटॉक्सिक होता है और इसका असर धीरे-धीरे होता है, जिससे व्यक्ति को नींद में ही लकवा हो सकता है।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – रसेल वाइपर जहरीले सांपों में एक –

रसेल वाइपर- वैज्ञानिक नाम दबोइया रसेली है। यह  सबसे अधिक पाए जाने वाला विषैला सांप है। इसका ज़हर हीमोटॉक्सिक होता है जो रक्तस्राव, ऊतक क्षति और अंग विफलता का कारण बन सकता है। स्केलड वाइपर- वैज्ञानिक नाम इचीस कैरिनेटस है। यह आकार में छोटा लेकिन अत्यंत आक्रामक होता है। इसका ज़हर भी हीमोटॉक्सिक होता है और इसके काटने से मृत्यु दर अधिक होती है।

Ambikapur news – श्री द्विवेदी ने बताया कि इन सभी सांपों के काटने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांपों से डरने की बजाय, उनके बारे में सही जानकारी रखना ज़रूरी है। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे छेड़ने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग या सर्प मित्रों को सूचित करें। ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके।

AMBIKAPUR NEWS – बैठक में कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी रहे उपस्थित –

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बैठक में कहा कि जनसामान्य को सांपों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भ्रम और डर को दूर किया जा सके। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने भी बैठक में कहा कि पुलिस जवानों को सांपों की पहचान और रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वे लोगों की मदद कर सकें और सांपों की रक्षा भी हो सके।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, समस्त एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read – नाग पंचमी पर अम्बिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में होगी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता, विजेता पहलवान को मिलेगा 11,000 रुपये नगद इनाम।