AMBIKAPUR – कांकेर हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, अम्बिकापुर समेत सरगुजा में भी बंद का दिखा व्यापक असर।

Spread the love

AMBIKAPUR – कांकेर हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, अम्बिकापुर समेत सरगुजा में भी बंद का दिखा व्यापक असर।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांकेर जिले में हुई हिंसा और कथित धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया, जिसका असर AMBIKAPUR सरगुजा संभाग में मिला-जुला देखने को मिला। अंबिकापुर शहर में सुबह से ही सर्व समाज के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए और कई स्थानों पर दुकानों को बंद कराया गया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

शहर में निकाली गई रैली –

Ambikapur में दोपहर बाद सर्व समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और शहर में रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।Ambikapur ज्ञापन के माध्यम से कांकेर में हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।

AMBIKAPUR

छत्तीसगढ़ बंद का प्रभाव साफ आया नजर –

गौरतलब है कि कांकेर जिले के कई इलाकों में कथित रूप से धर्मांतरण और उससे जुड़ी हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। इसी आक्रोश का असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला, जहां छत्तीसगढ़ बंद का प्रभाव साफ नजर आया।

Also read – अम्बिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी, कुल 262 किमी ट्रैक बिछाने की तैयारी पूरी।