Ambikapur Barwadih rail line – अम्बिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी, कुल 262 किमी ट्रैक बिछाने की तैयारी पूरी।

Spread the love

Ambikapur Barwadih rail line – अम्बिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी, कुल 262 किमी ट्रैक बिछाने की तैयारी पूरी।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर मंडल के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित अंबिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह नई रेल लाइन और रामानुजगंज–गढ़वा रोड परियोजना को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। कुल 262 किमी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी जिसकी डीपीआर पहले ही तैयार है। यह कदम अंबिकापुर और उत्तरी छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। यह जानकारी सांसद चिन्तामणि महाराज के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

तेज़ी पकड़ रहीं छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं –

Ambikapur Barwadih rail line रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हाल के वर्षों में राज्य में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व गति से काम हुआ है। बोरिडांड–अंबिकापुर दोहरीकरण कार्य शुरू है, जबकि अंबिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह तथा रामानुजगंज–गढ़वा रोड लाइन की डीपीआर पूरी हो चुकी है।

Ambikapur Barwadih rail line

जिससे छत्तीसगढ़, झारखंड और यूपी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी नई गति –

Ambikapur Barwadih rail line सरडेगा–पत्थलगांव–अंबिकापुर (218 किमी) लाइन की डीपीआर भी तैयार है। रेल बजट में भी बड़ा इज़ाफा हुआ है—2009–14 के औसत 311 करोड़ की तुलना में 2025–26 में यह बढ़कर 6,925 करोड़ पहुँच गया है। मंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी और स्थानीय परिस्थितियों जैसी चुनौतियों के बावजूद अंबिकापुर क्षेत्र की परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़, झारखंड और यूपी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

Also read – अम्बिकापुर में कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से लिया सीधे फीडबैक।