AMBIKAPUR – में 19 दिसम्बर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर की जाएगी भर्ती।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, Ambikapur द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में निजी नियोजक संस्था YAKOHAMA INDIA प्राइवेट लिमिटेड की संचालक ममता गायकवाड़ उपस्थित रहेंगी।
मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर भर्ती –
कैंप के माध्यम से मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवश्यक शैक्षणिक योग्यता—बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी., आई.टी.आई.. निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹17,500/- वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए रखी गई है।

पात्रता, पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज –
Ambikapur – कैंप में उपस्थित होने के लिए रोजगार कार्यालय में अभ्यर्थी का जीवित पंजीयन अनिवार्य है। यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क है तथा नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक की होगी। पात्र महिला अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ 19 दिसम्बर को गंगापुर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र Ambikapur में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकती हैं।
Also read – एक ऐसा ऐतिहासिक पैलेस जिसे बनाने में किया गया इटैलियन सफेद संगमरमर और मजबूत पत्थरों का इस्तेमाल।