AMBIKAPUR – की विभा चौबे पहुंचीं KBC के हॉट सीट तक, दरिमा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर हैं कार्यरत।

Spread the love

AMBIKAPUR – की विभा चौबे पहुंचीं KBC के हॉट सीट तक, दरिमा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर हैं कार्यरत।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरगुजा जिले के AMBIKAPUR शहर की रहने वाली शिक्षिका विभा चौबे ने देश के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सरगुजा अंचल का नाम रोशन किया है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

अम्बिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में उत्साह –

विभा चौबे के केबीसी में पहुंचने का प्रोमो इन दिनों टेलीविजन पर लगातार प्रसारित हो रहा है, जिसे देखकर AMBIKAPUR सहित पूरे सरगुजा जिले में उत्साह और गौरव का माहौल बना हुआ है। दरिमा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका विभा चौबे ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर केबीसी की प्रतिष्ठित हॉट सीट तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। वे सरगुजा जिले की पहली महिला शिक्षिका हैं, जिन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देने का अवसर मिला है।

AMBIKAPUR

एपिसोड 31 दिसंबर और 1 जनवरी को टेलीविजन पर किया जाएगा प्रसारित –

विभा चौबे की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनका यह सफर यह साबित करता है कि लगन, ज्ञान और आत्मविश्वास के बल पर छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि विभा चौबे का यह विशेष एपिसोड 31 दिसंबर और 1 जनवरी को टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Also read – कांकेर हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, अम्बिकापुर समेत सरगुजा में भी बंद का दिखा व्यापक असर।