YOUTUBE MONETIZATION POLICY – 15 जुलाई से बदल रही है YouTube की Monetization Policy, Creators को रखने होंगे ये खास ध्यान – वरना बंद हो सकती है कमाई।
वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब कई नए और छोटे क्रिएटर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नए नियमों के अनुसार, चैनलों को मोनेटाइजेशन के लिए पहले से ज़्यादा सख्त मानदंडों को पूरा करना होगा। इसका मतलब यह है कि अब कम समय में YouTube से कमाई शुरू करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा।
YOUTUBE MONETIZATION POLICY – क्या है न्यू पॉलिसी में ?
- ओरिजिनल कंटेंट जरूरी:
अब यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए वीडियो का ओरिजिनल (मूल) होना जरूरी है। किसी और की वीडियो को यूं ही अपलोड नहीं कर सकते, उसमें खुद का बदलाव और योगदान दिखाना होगा। - AI वीडियो पर भी नजर:
AI से बने वीडियो, जैसे किसी और की वीडियो पर AI वॉइस से रिएक्शन देना – ऐसे कंटेंट को भी यूट्यूब सीमित या रिजेक्ट कर सकता है। - रिपीट और बोरिंग कंटेंट पर रोक:
यूट्यूब ऐसे कंटेंट हटाना चाहता है जो बार-बार एक जैसे हों या बिना जानकारी/मनोरंजन के हों। पॉलिसी इसी मकसद से अपडेट की जा रही है।

YOUTUBE MONETIZATION POLICY – ऐसे कंटेंट होंगे YPP से बाहर –
Youtube monetization policy – इस बदलाव के पीछे YouTube का मकसद है कि दर्शकों को हर बार एक फ्रेश और गुणवत्तापूर्ण अनुभव मिले। अब ऐसे कंटेंट जिनमें दोहराव, सस्ते एडिट्स या केवल व्यूज बटोरने वाली स्ट्रेटजी अपनाई जाती है, सीधे YPP से बाहर कर दिए जाएंगे। यह प्लेटफॉर्म उन क्रिएटर्स को बढ़ावा देना चाहता है, जो रिसर्च, आइडिया और मेहनत से वीडियो बनाते हैं। YT की टीम खासतौर पर ऐसे कंटेंट पर नजर रखेगी जो कॉपी या बॉट-जनरेटेड हो सकते हैं।