AMBIKAPUR JOB – अम्बिकापुर में 18 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प, 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, निःशुल्क कैम्प में रायपुर की कंपनी देगी मौका।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प गंगापुर स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में रायपुर स्थित निजी संस्था आश्रव फाउंडेशन/आश्रव सिक्योरिटी/एच.आर. सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री सत्यम कुमार शामिल होंगे।
AMBIKAPUR JOB – संस्था द्वारा रायपुर जिले के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी –

असिस्टेंट नर्स – 100 पद (योग्यता: 8वीं/10वीं/12वीं/ANM), वेतन: ₹12,000
एच.आर. – 5 पद (योग्यता: MBA), वेतन: ₹15,000
ऑफिस असिस्टेंट – 2 पद (योग्यता: स्नातक), वेतन: ₹12,000
सिक्योरिटी गार्ड – 100 पद (योग्यता: 8वीं/10वीं/12वीं), वेतन: ₹10,000
बिलिंग एक्जीक्यूटिव – 2 पद (योग्यता: स्नातक), वेतन: ₹10,000
AMBIKAPUR JOB – पूर्णतः निःशुल्क यह कैंप –
कैम्प में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की प्रमाणित प्रतियाँ, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तें नियोजक द्वारा निर्धारित की जाएंगी, रोजगार कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा उपलब्ध कराने की होगी।
Also read – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने जारी किया इन संकायों का परीक्षा परिणाम… यहां देखें।