MAINPAT NEWS – मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, केंद्रीय मंत्री चौहान ने उल्टा पानी में बहाई कागज़ की नाव, बोले- “चमत्कारी और अद्भुत ”।
भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई 2025 तक मैनपाट में भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
MAINPAT NEWS – 7 जुलाई को शुरू हुआ शिविर –

शिविर का शुभारंभ 7 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने किया, जहां उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। 8 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए विधायकों और मंत्रियों को राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क और कृषि विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया।
MAINPAT NEWS – शिवराज सिंह चौहान का मैनपाट का विडियो वायरल –
शिविर के इतर, मैनपाट भ्रमण के दौरान शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मैनपाट के प्रसिद्ध “उल्टा पानी” स्थल पर प्रकृति के अद्भुत नज़ारों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने वहां बच्चों की तरह कागज़ की नाव बनाकर पानी में बहाई और इस दृश्य को ‘चमत्कारी’ और ‘अविश्वसनीय’ बताया। उन्होंने कहा – “ये तो सचमुच एक अनोखा अनुभव है, कुदरत का जादू है।”

MAINPAT NEWS – कई विधायक मंत्री रहे उपस्थित –
वीडियो में उनके साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। यह शिविर न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि नेताओं के मैनपाट के प्रति आकर्षण ने इसे और भी यादगार बना दिया।