TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – अम्बिकापुर से कुछ कि.मी दूरी पर हैं ये 5 झरने, जो बरसात में दिखते हैं जन्नत जैसे… आइए जानते हैं।

Spread the love

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – अम्बिकापुर से कुछ कि.मी दूरी पर हैं ये 5 झरने, जो बरसात में दिखते हैं जन्नत जैसे… आइए जानते हैं।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मानसून के आते ही सरगुजा अंचल का मौसम खुशनुमा हो जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य और यहां की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है। अगर आप भी इस मानसून में घूमने के लिए किसी पर्यटन स्थल की तलाश में हैं, तो अंबिकापुर के आसपास स्थित ये टॉप पांच जलप्रपात हैं, जहां लोग बड़े चाव से जाते हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – पंचधारा जलप्रपात –

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR

यह एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात घने जंगलों के अंदर स्थित है। वर्षा ऋतु में यहां पर ऊँची-ऊँची पहाड़ियों से पानी नीचे कुंड में गिरता है जो बहुत सुंदर लगता है। यह जलप्रपात अंबिकापुर से लगभग 20-25 किमी की दूरी पर नान दमाली गांव के पास स्थित है। यह झरना पांच धाराओं में बैठकर ऊपर से गिरता है जो की देखने में काफी खूबसूरत प्रतीत होता है।

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – घाघी झरना –

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR

घाघी जलप्रपात अंबिकापुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कुम्हारता गांव के पास स्थित है। ऊंची चट्टानों से गिरने वाले कई झरनों के विपरीत, घाघी जलप्रपात का प्रवाह थोड़ा सीधा है, जो एक नरम, अधिक शांत दृश्य बनाता है। यह झरना भले ही बड़े झरनों की श्रेणी में नहीं आता लेकिन इस झरने की आवाज मानव प्रकृति से लोगों को जोड़ने में काम करती है। घाघी के आस-पास का नज़ारा बेहद लुभावना है – हरी-भरी हरियाली, ऊबड़-खाबड़ इलाका और नीचे चट्टानों पर गिरते पानी की शांत आवाज़ शहर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से एकदम अलग अनुभव देती है।

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – सेदम झरना –

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR

झरना को राम झरना भी कहा जाता है। यह झरना अंबिकापुर से रायगढ़ रोड में लगभग 40 से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर एक शिव मंदिर स्थित है, जहाँ हर साल ‘शिवरात्रि’ पर मेला लगता है।
इस मनोरम स्थल को देखने साल भर पर्यटक आते हैं। बरसात में यह झरना भी काफी आकर्षक नजर आता है।

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – कैलाश गुफा जलप्रपात –

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR

यह सुंदर सा जलप्रपात जशपुर जिले में तहसील मुख्यालय से लगभग 29 किमी की दूरी पर स्थित है। जो की काफी प्रसिद्ध भी है। आए दिन लोग यहां घूमने फिरने आते हैं। यह जशपुर स्थित जलप्रपात आसपास के क्षेत्रों के पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। यहां शिवजी की गुफा है जो काफी प्रसिद्ध है। यहां सावन के समय काफी भीड़ भी रहती है। अंबिकापुर से यदि बात करें तो 70 से 75 किमी की दूरी पर स्थित है।

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR – टाइगर प्वाइंट झरना –

TOP 5 WATERFALLS NEAR AMBIKAPUR

यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ के शिमला यानी अंबिकापुर स्थित मैनपाट में है। यह झरना चट्टानों से गिरता है तो इसकी आवाज बाघ के दहाड़ने जैसी है। काफी ऊंचाई से गिरता यह झरना पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। आए दीन पर्यटक यहां घूमने पिकनिक मनाने फ़ोटो खिंचवाने आते रहते हैं। यह झरना समुद्र तल से 370.1 फीट की ऊंचाई से गिरता है और यह घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां चारों ओर विशाल पहाड़ों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। अंबिकापुर से यह लगभग 55 किमी की दूरी पर स्थित है।

Also read – शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…. अम्बिकापुर में खुली प्रीमियम शराब दुकान, गांधी चौक स्थित सी-मार्ट बिल्डिंग में उपल्ब्ध।