AMBIKAPUR LIQUOR SHOP – शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…. अम्बिकापुर में खुली प्रीमियम शराब दुकान, गांधी चौक स्थित सी-मार्ट बिल्डिंग में उपल्ब्ध।

Spread the love

AMBIKAPUR LIQUOR SHOP – शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…. अम्बिकापुर में खुली प्रीमियम शराब दुकान, गांधी चौक स्थित सी-मार्ट बिल्डिंग में उपल्ब्ध।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरगुजा संभाग के शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी और खास खबर सामने आई है। अब प्रीमियम क्वालिटी की विदेशी शराब और बियर खरीदने के लिए गंगापुर या गड़ाघाट जैसे दूर-दराज इलाकों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति के अंतर्गत अंबिकापुर शहर में पहली प्रीमियम शराब दुकान की शुरुआत की गई है, जो गांधी चौक के पास स्थित है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR LIQUOR SHOP – प्रिमियम क्वालिटी शराब उपलब्ध –

AMBIKAPUR LIQUOR SHOP

इस प्रीमियम दुकान में उच्च गुणवत्ता वाली विदेशी शराब ब्रांड्स जैसे वोदका, रम, स्कॉच, ब्रांडी, जिन और वाइन की विविध रेंज उपलब्ध कराई गई है। ग्राहक यहां साफ-सुथरे, व्यवस्थित और वातानुकूलित वातावरण में शराब की खरीदारी का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि यहां केवल फुल बोतल (750 ml) में ही शराब उपलब्ध होगी। क्वार्टर (180 ml) और हाफ (375 ml) साइज की कोई ब्रांड उपलब्ध नहीं होगी। कीमतें तयशुदा एम.आर.पी. पर ही रहेंगी, जिससे पारदर्शिता और उपभोक्ता हित सुनिश्चित हो सकेगा।

AMBIKAPUR LIQUOR SHOP – 750ml की ब्रांडेड बोतलें ₹1100 से शुरू –

यहां उपलब्ध शराब की प्रारंभिक कीमत ₹1100 से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष राज्यभर में 67 नई शराब दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही राज्य में संचालित शराब दुकानों की कुल संख्या 741 हो जाएगी। यह दुकान अंबिकापुर के गांधी चौक के पास सी मार्ट बिल्डिंग में खुली है।

Also read – अम्बिकापुर में शासकीय कार्यप्रणाली का होगा डिजिटलीकरण, ई-ऑफिस प्रणाली के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण।