MAINPAT MAHOTSAV 2026 – 13 फरवरी से मैनपाट महोत्सव के आयोजन की संभावना… 50 लाख रुपये का फंड स्वीकृत।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव को धूमधाम से व भव्य रूप से आयोजित करने के संबंध में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में मैनपाट महोत्सव 2026 की तैयारियों पर मंथन –

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में अंबिकापुर जिला पंचायत सभाकक्ष में Mainpat mahotsav 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Mainpat mahotsav 2026 का आयोजन फरवरी माह में संभावित रूप से 13, 14 और 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप प्रस्तावित है। कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि, कलाकार चयन, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई।
गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने पर दिया गया बल –
Mainpat mahotsav मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों, छात्रों और दुकानदारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। स्टॉल आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित करने, पर्याप्त स्थान व्यवस्था और सभी विभागों के समन्वित प्रयास से गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।