SURGUJA UNIVERSITY – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने जारी किया इन संकायों का परीक्षा परिणाम… यहां देखें।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ-साथ मार्च–अप्रैल में वार्षिक पाठ्यक्रमों की विभिन्न संकायों की परीक्षाएँ आयोजित की गई थीं, जिनमें कई हज़ार छात्र उपस्थित हुए थे। इसी क्रम में दिसंबर माह में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई थी, जिसका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। साथ ही, वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है, जहाँ से छात्र-छात्राएँ अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
SURGUJA UNIVERSITY – इन संकायों का परिणाम जारी –

Surguja University द्वारा 18 जुलाई को बीएससी बीएड पार्ट 3 वहीं 16 जुलाई को एमए के विभिन्न संकायों व विथहेल्ड के परिणाम जारी हुए। वहीं पूर्व में डिप्लोमा इन फार्मेसी पार्ट 2, रिवेलुएशन रिजल्ट बैचलर ऑफ़ फार्मेसी सेमेस्टर 3, 5 व 7, और बीसीए पार्ट 2 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके पूर्व भी विभीन्न विषयों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
SURGUJA UNIVERSITY – इस प्रकार देखें रिजल्ट –
- सरगुजा यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- तिथिवार जारी विषय परिणाम पर क्लिक करें।
- परिणाम देखने हेतु अपना नाम अथवा रोल नम्बर दर्ज करें एवं सब्मिट करें।
- परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने नीचे दिए गए प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read – अम्बिकापुर “सुपर स्वच्छ लीग” शहरों की लिस्ट में शामिल… राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत।