AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर “सुपर स्वच्छ लीग” शहरों की लिस्ट में शामिल… राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर “सुपर स्वच्छ लीग” शहरों की लिस्ट में शामिल… राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में अंबिकापुर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “सुपर स्वच्छ लीग” में शामिल होने हेतु पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देशभर के 50,000 से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अंबिकापुर को मिला है। यह सम्मान देश के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – छ.ग डिप्टी सीएम व अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत रहीं उपस्थित –

AMBIKAPUR NEWS

इस गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साहू एवं अंबिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत भी मौजूद रहीं। अंबिकापुर नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता को लेकर नवाचार और जनभागीदारी के साथ अभियान चलाए जा रहे हैं। एक समय थोड़ी गिरावट के बावजूद अंबिकापुर ने फिर से अपनी सशक्त पहचान बनाई है और राष्ट्रीय पटल पर स्थान सुनिश्चित किया है।

Also read – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर छात्रों ने की शिकायत, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय।