BEZUBAN DOG SHELTER AMBIKAPUR – अम्बिकापुर में सक्रिय ‘बेजुबान डॉग शेल्टर’ की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव हुए शामिल।
नगर में पशु सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही संस्था Bezuban dog shelter Ambikapur द्वारा अपनी स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की शेल्टर की सराहना –

Bezuban dog shelter Ambikapur के कार्यक्रम के दौरान श्री सिंहदेव ने संस्था की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि “बेजुबानों के प्रति संवेदनशीलता ही किसी समाज की परिपक्वता का संकेत है। हमें भी ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेनी चाहिए और पशु हिंसा को रोकने के लिए जागरूक रहना चाहिए।” उन्होने आम नागरिकों से अपील की कि वे पशु सेवा के लिए आगे आएं और सहभागी बनें।
पांच वर्ष पूर्व सुधांशु शर्मा ने रखी संस्था की नींव –
Bezuban dog shelter Ambikapur की स्थापना पांच वर्ष पहले सुधांशु शर्मा द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं, लावारिस हालत और बीमार अवस्था में पाए गए जानवरों को बचाकर उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। पिछले पाँच वर्षों में संस्था ने लगभग 9000 से अधिक घायल एवं बीमार कुत्तों का इलाज कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया है। बेजुबान डॉग शेल्टर पशुओं का रेस्क्यू सिर्फ अम्बिकापुर ही नहीं, बल्कि पूरे सरगुजा संभाग में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

आमजन में पशु कल्याण की भावना विकसित करना शेल्टर का उद्देश्य –
Bezuban dog shelter Ambikapur के समर्पित सदस्य वर्षभर—गर्मी, सर्दी व बरसात में—दिन-रात बेजुबानों की सेवा में लगे रहते हैं। उनका उद्देश्य न सिर्फ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है, बल्कि आमजन में पशु कल्याण की भावना विकसित करना भी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम के अंत में जनता से अपील की कि वे बेजुबान जानवरों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाएं और जरूरतमंद पशुओं की सहायता के लिए यथासंभव सहयोग करें।
Also read – अम्बिकापुर “सुपर स्वच्छ लीग” शहरों की लिस्ट में शामिल… राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत।