SURGUJA UNIVERSITY – ब्रेकिंग न्यूज…. बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष के बाद अब इस संकाय का सरगुजा यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा परिणाम… यहां देखें।

Spread the love

SURGUJA UNIVERSITY – ब्रेकिंग न्यूज…. बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष के बाद अब इस संकाय का सरगुजा यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा परिणाम… यहां देखें।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ-साथ मार्च–अप्रैल में वार्षिक पाठ्यक्रमों की विभिन्न संकायों की परीक्षाएँ आयोजित की गई थीं, जिनमें कई हज़ार छात्र उपस्थित हुए थे।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी क्रम में दिसंबर माह में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई थी, जिसका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। साथ ही, वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है, जहाँ से छात्र-छात्राएँ अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

SURGUJA UNIVERSITY – बीसीए तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित –

SURGUJA UNIVERSITY

सरगुजा विश्वविद्यालय ने 03 जुलाई को बीसीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पूर्व में बीएससी व बीकॉम 3 वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।इसके साथ ही बैचलर ऑफ फार्मेसी सेमेस्टर 1 का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इससे पूर्व, 28 जून को शास्त्री (पार्ट 1, 2, 3) तथा आचार्य (साहित्यम) के परिणाम जारी किए गए थे। वहीं, मई माह में एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसी के साथ बीए प्रथम सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर, बीएससी (मैथ्स ग्रुप), बीएससी (बायो ग्रुप) तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के भी परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

SURGUJA UNIVERSITY – विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट –

छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज कर के अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि सरगुजा संभाग के हजारों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो अब परीक्षा के पश्चात अपने परिणाम देख सकते हैं।

SURGUJA UNIVERSITY – इस प्रकार देखें रिजल्ट –

SURGUJA UNIVERSITY
  1. सरगुजा यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. तिथिवार जारी विषय परिणाम पर क्लिक करें।
  3. परिणाम देखने हेतु अपना नाम अथवा रोल नम्बर दर्ज करें एवं सब्मिट करें।
  4. परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने नीचे दिए गए प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Bca part – 3 Result 👉Click here
Other Result 👉Click here

Also read – महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त जारी, 70 लाख महिलाओं को मिला 11 हजार 08 करोड़ रुपए करोड़ का सीधा लाभ।