PG COLLEGE AMBIKAPUR – राजीव गांधी पीजी कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु पहली मेरिट लिस्ट जारी, मूल दस्तावेज एवं छायाप्रतियाँ साथ लाना अनिवार्य.. यहां देखें।
B.A., B.Sc., B.Com., B.C.A. एवं D.C.A. प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा सूचित किया गया है कि मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल दस्तावेजों एवं निर्धारित छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL
PG COLLEGE AMBIKAPUR – आवश्यक दस्तावेज –

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को उसी क्रम में प्रस्तुत करना होगा:
- ऑनलाईन आवेदन फार्म का प्रिंट
- पासपोर्ट साइज फोटो – 01
- स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (T.C.)
- चरित्र प्रमाण-पत्र (C.C.)
- प्रवजन प्रमाण-पत्र (Migration) – यदि लागू हो
- कक्षा 10वीं की अंकसूची – छायाप्रति 02
- कक्षा 12वीं की अंकसूची – छायाप्रति 02
- जाति प्रमाण-पत्र – छायाप्रति 01 (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण-पत्र – छायाप्रति 01
- आधार कार्ड – छायाप्रति 01
- पात्रता प्रमाण-पत्र (छ.ग. माशिमं को छोड़कर अन्य बोर्ड से)
- ऑनलाईन एंटी-रैगिंग फॉर्म की प्रति
- शपथ पत्र / गैप सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
PG COLLEGE AMBIKAPUR – प्रवेश काउंटर किया गया निर्धारित –
- बी.ए. प्रथम वर्ष – रूसा बिल्डिंग
- बी.एस.सी., बी.सी.ए. एवं डी.सी.ए. प्रथम वर्ष – रसायनशास्त्र विभाग
- बी.कॉम. प्रथम वर्ष – ग्रंथालय भवन
समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
ऑनलाइन फीस भुगतान व मेरिट लिस्ट देखने हेतु वेबसाइट: www.rgpgcapur.in
Also read – महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त जारी, 70 लाख महिलाओं को मिला 11 हजार 08 करोड़ रुपए करोड़ का सीधा लाभ।