JASHPUR NEWS – बिना सड़क, बिना सुविधा का गांव, फिर भी मितानिन ने दिखाई मानवता, गर्भवती महिला को पीठ पर बिठाकर पार कराया टूटा पुल।
जशपुर ज़िले के मनोरा तहसील अंतर्गत सतालूटोली गांव में विकास की बुनियादी ज़रूरतें अब भी अधूरी हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला एकमात्र पुल लंबे समय से टूटा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
JASHPUR NEWS – पीठ पर लादकर मितानिन ने गर्भवती महिला की सहायता की –

बारिश के कारण इन दिनों रास्ते कीचड़ भरे और कठिनाइयों भरे हैं जिससे स्थिति भी भयावह हो गई है। ऐसे कठिन हालात में यहां की मितानिन (आशा कार्यकर्ता) द्वारा की गई मानवीय सेवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मितानिन ने जान जोखिम में डालकर एक गर्भवती महिला को पीठ पर बिठाया, टूटा हुआ पुल पार कराया और सड़क किनारे ही सुरक्षित प्रसव करवाया।
JASHPUR NEWS – गांव में न नेटवर्क न ही सड़क –

सतालूटोली में न तो पक्की सड़क है, न ही नेटवर्क की सुविधा। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचना भी ग्रामीणों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह घटना बुनियादी विकास की ज़रूरत और शासन-प्रशासन की तत्काल हस्तक्षेप की माँग करती है।