CHHATTISGARH FIRE DEPARTMENT – अग्निशमन विभाग में निकली 200 से अधिक पदों पर भर्ती… जानें आवश्यक तिथि व अन्य जानकारियां।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ अग्निशमन (फायर) विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
CHHATTISGARH FIRE DEPARTMENT – कुल 295 पदों पर निकली भर्ती –
छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में कुल 295 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) के 21 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक सह ऑपरेटर के 86 पद, फायर मैन के 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 2 पद, वॉचरूम ऑपरेटर के 19 पद और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 4 पद शामिल हैं।
CHHATTISGARH FIRE DEPARTMENT – आवश्यक तिथियां –

छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर दिनांक 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 01.07.2025
- अंतिम तिथि: 31.07.2025
- आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु निर्धारित तिथि: 05.08.2025 से 10.08.202
परीक्षा शुल्क – 1. अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹300.00
2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग: ₹200.00
CHHATTISGARH FIRE DEPARTMENT – शैक्षणीक योग्यता –
छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक और अन्य अर्हताएँ निर्धारित की गई हैं। स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अग्निशमन विषय में बी.एस.सी. या बी.ई. डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। वाहन चालक पद हेतु किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा या पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा भारी मोटर वाहन चलाने का वैध लाइसेंस भी आवश्यक है।

वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायर मेन, स्टोर कीपर और वाचरूम ऑपरेटर पदों के लिए (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण या पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, मैकेनिक पद के लिए उपरोक्त योग्यता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डीज़ल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
इसके अलावा, वाचरूम ऑपरेटर के लिए प्रशिक्षित नगर सैनिक होना आवश्यक है, जबकि वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ प्रशिक्षित वायरलैस ऑपरेटर होना और नगर सैनिक का प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
CHHATTISGARH FIRE DEPARTMENT – शारीरिक अहर्ताएं –
सीधी भर्ती या चयन के लिए पात्र होने हेतु अभ्यर्थी को कुछ आवश्यक शर्तों को पूर्ण करना अनिवार्य है। सबसे पहले, शारीरिक अर्हता के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊँचाई 168 सेंटीमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊँचाई 153 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी शारीरिक रूप से पूर्णतः सक्षम होने चाहिए, अर्थात उनमें किसी प्रकार की शारीरिक अपांगता नहीं होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छाती की माप बिना फुलाए न्यूनतम 81 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 86 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।
Chhattisgarh fire department – अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह माप क्रमशः 76 सेंटीमीटर (बिना फुलाए) और 81 सेंटीमीटर (फुलाने के बाद) निर्धारित है। दोनों अवस्थाओं के बीच कम से कम 5 सेंटीमीटर का विस्तार आवश्यक है, और इस मानदंड में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों को छाती की माप संबंधी इस शारीरिक परीक्षा से पूर्णतः मुक्त रखा गया है।

CHHATTISGARH FIRE DEPARTMENT – आयु सीमा –
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2025 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक ना हो, परन्तु छ०ग० शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र कमांक एफ 3-2/2015/1-3 नवा रायपुर, अटल नगर दिनांक 18.01. 2024 द्वारा सभी अभ्यर्थियों के लिए उच्चतर आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी। (आयु में छूट के लिए अधिसुचना देखें)