CHHATTISGARH NEWS – One Nation One Rationcard योजना के तहत जिले में ई-केवायसी अभियान तेज… घर बैठे करें अपडेट।

Spread the love

CHHATTISGARH NEWS – One Nation One Rationcard योजना के तहत जिले में ई-केवायसी अभियान तेज… घर बैठे करें अपडेट।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले में “एक राष्ट्र एक राशनकार्ड” योजना को लेकर प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। भारत सरकार के निर्देश पर अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में 645681 राशनकार्ड सक्रिय हैं जिनमें 2231425 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 3.52 लाख सदस्य अब भी ई-केवायसी से वंचित हैं, जबकि शेष लोगों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

CHHATTISGARH NEWS – 30 जून तक कराएं अपडेट –

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन हितग्राहियों का ई-केवायसी 30 जून 2025 तक पूर्ण नहीं होता, उन्हें खाद्यान्न वितरण में असुविधा हो सकती है। इस प्रक्रिया में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छूट दी गई है। सुविधा के लिए उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवायसी की जा सकती है।

CHHATTISGARH NEWS

CHHATTISGARH NEWS – घर बैठे भी कर सकते हैं अपडेट –

वहीं, तकनीकी रूप से सक्षम उपभोक्ता “मेरा ई-केवायसी एप्प” के जरिए घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आधार नंबर व ओटीपी से फेस ई-केवायसी की जा सकती है। प्रशासन आम जनता से अपील कर रहा है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय पर ई-केवायसी करा कर योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करें और किसी प्रकार की असुविधा से बचें।

Also read – अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, रखी समास्याएं… कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।