AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, रखी समास्याएं… कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश अम्बिकापुर 23 जून 2025 जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान के हेतु साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मांग और शिकायत को लेकर आवेदन किया।
AMBIKAPUR NEWS – कलेक्टर ने गंभीरता से सुनी जनता की समास्याएं –

Ambikapur कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जनता की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में शिक्षण शुल्क माफ, पीएम आवास राशि दूसरे खाते में जाने संबंधी, भूमि सीमांकन, जमीन बटवारा, फौती , खसरा ऑनलाइन करने, पेंशन भुगतान, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, नहर में भूमि अधिग्रहण की मुआवजा दिलाने बावत जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए।