SURGUJA UNIVERSITY – यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2025 का संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में हुआ भव्य शुभारंभ, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में राज्यभर के युवा वैज्ञानिक अपने शोध पत्रों के माध्यम से विज्ञान और तकनीक के विविध पहलुओं पर विचार प्रस्तुत कर रहे हैं।
SURGUJA UNIVERSITY – सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “ज्ञान और विज्ञान किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की रीढ़ होते हैं।” उन्होंने विशेष रूप से यह बात रेखांकित की कि अनुसूचित जनजातियों एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में विज्ञान के माध्यम से जीवन-स्तर में सुधार लाया जा सकता है। श्री महाराज ने तातापानी और उल्टा पानी जैसे स्थानीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले स्थलों का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक नवाचार और तकनीकी समाधान पहुँचाने में सहयोग करें।

SURGUJA UNIVERSITY – कुलपति प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि –
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह भूमि संत गहिरा गुरु और राजमोहिनी देवी जैसी महान विभूतियों की तपोभूमि रही है, जिन्होंने सामाजिक जागरूकता एवं जनहित के लिए संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक वैज्ञानिक सोच अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएँ।
SURGUJA UNIVERSITY – कई महाविद्यालयों के प्रोफेसर रहे उपस्थित –
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. वसीम रजा, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. जॉयस राय, सह संयोजक डॉ. धीरज यादव, डॉ. जुनैद खान, डॉ. अर्णब बनर्जी, डॉ. जयस्तु दत्ता, श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, प्रो. एस. के. श्रीवास्तव, डॉ. रितेश वर्मा, और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष बंजारा भी मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Also read – जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ डिजिटल पहल का आयोजन, सरपंच-वीएलई के बीच हुई साझेदारी की विधिवत शुरुआत।