CG LAB ATTENDANT VACANCY – प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) एवं अन्य पदों की भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित… जानें आवेदन की अंतिम तिथि।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त पत्रों के आधार पर प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी), भृत्य, चौकीदार तथा स्वीपर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस हेतु इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
CG LAB ATTENDANT VACANCY – महत्वपूर्ण तिथियाँ –

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 09 जून 2025 (सोमवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 28 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि (संभावित): 03 अगस्त 2025 (रविवार)
परीक्षा समय: पूर्वान्ह (2 घंटे)
परीक्षा केंद्र: राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में
CG LAB ATTENDANT VACANCY – वेतनमान एवं पद विवरण –
- प्रयोगशाला परिचारक चतुर्थ श्रेणी लेवल 3 (18000–56900/-)
- भृत्य चतुर्थ श्रेणी लेवल 1 (15600–49400/-)
- चौकीदार चतुर्थ श्रेणी लेवल 1 (15600–49400/-)
- स्वीपर चतुर्थ श्रेणी लेवल 1 (15000–40400/-)
CG LAB ATTENDANT VACANCY – शैक्षणिक योग्यता –
प्रयोगशाला परिचारक: 10वीं उत्तीर्ण (10+2 प्रणाली)
भृत्य / चौकीदार / स्वीपर: 5वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा (01.01.2023 की स्थिति में):
न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष (राज्य शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण श्रेणियों हेतु आयु में नियमानुसार छूट लागू)
CG LAB ATTENDANT – चयन प्रक्रिया –
प्रयोगशाला परिचारक के लिए पृथक परीक्षा आयोजित होगी।
भृत्य, चौकीदार एवं स्वीपर के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें मेरिट के आधार पर वरीयता अनुसार पद आवंटन होगा।
CG LAB ATTENDANT VACANCY – आवेदन प्रक्रिया –

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से मान्य होंगे।
संबंधित दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (https://vyapam.cgstate.gov.in) पर उपलब्ध हैं।
त्रुटि सुधार की सुविधा अंतिम तिथि के पश्चात एक निर्धारित अवधि के लिए दी जाएगी।
CG LAB ATTENDANT VACANCY – अन्य महत्वपूर्ण निर्देश –
परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी, जो परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, का शुल्क शासन निर्देशानुसार वापस किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व सभी मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन, पुलिस चरित्र प्रमाण-पत्र, और मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
CG LAB ATTENDANT VACANCY – महत्वपूर्ण सूचना –
नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी और सेवा नियमों के अधीन होगी।
किसी भी स्तर पर गलत जानकारी देने की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
चयन एवं भर्ती से संबंधित अंतिम निर्णय का अधिकार आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय के पास सुरक्षित रहेगा।
Also read – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग को लेकर किया बड़ा ऐलान… 3000 रुपए का बनेगा एक साल का पास।