AMBIKAPUR NEWS – मानसून की दस्तक से सरगुजा में गर्मी से राहत, अब तक 83.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – मानसून की दस्तक से सरगुजा में गर्मी से राहत, अब तक 83.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के साथ ही सरगुजा जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। तापमान में गिरावट के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी तेजी आई है। वर्षा से खेतों में नमी बढ़ने से किसान आगामी फसल चक्र के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – 24 घंटे के दौरान औसतन 3.8 मिमी वर्षा दर्ज –

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के सभी आठ तहसीलों में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 3.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सर्वाधिक वर्षा 11.5 मिमी मैनपाट तहसील में दर्ज की गई। जून माह में अब तक जिले में कुल 83.6 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – तहसीलवार वर्षा की स्थिति इस प्रकार है –

अंबिकापुर – 82.4 मिमी, दरिमा – 54.9 मिमी, लुण्ड्रा – 106.7 मिमी, सीतापुर – 127.7 मिमी, लखनपुर – 71.0 मिमी, उदयपुर – 45.0 मिमी, बतौली – 78.7 मिमी, मैनपाट – 102.3 मिमी। वर्तमान वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से सलाह दी है कि वे खेतों की जुताई और बीज उपचार की तैयारी आरंभ करें। इस वर्ष मानसून की शुरुआत समय पर होने से खरीफ फसलों की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

Also read – राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।