BILASPUR PWD EXAM SCAM – PWD सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, बिलासपुर में युवती ऑटो में बैठकर दे रही थी जवाब, हुई गिरफ्तार।

Spread the love

BILASPUR PWD EXAM SCAM – PWD सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, बिलासपुर में युवती ऑटो में बैठकर दे रही थी जवाब, हुई गिरफ्तार।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में आयोजित पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान बिलासपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र में हाईटेक नकल का एक बड़ा और संगठित मामला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब परीक्षा केंद्र के बाहर एक ऑटो में बैठी युवती, अंदर परीक्षा दे रही अपनी सहेली की मदद करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। नकल का यह प्रयास न केवल चौंकाने वाला था, बल्कि इसकी तकनीकी तैयारी और संगठित रूप देख व्यापम और पुलिस प्रशासन दोनों में हड़कंप मच गया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

BILASPUR PWD EXAM SCAM – परीक्षा सेंटर के बाहर से ऑटो में बैठकर भेज रही थी उत्तर –

घटना की जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के बाहर ऑटो में बैठी युवती अपने पास मौजूद लैपटॉप, माइक्रो डिवाइसेस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता से परीक्षा हाल के अंदर बैठी अपनी सहेली को उत्तर भेज रही थी। संदेह होने पर एक सतर्क ऑटो चालक ने इसकी सूचना एनएसयूआई से जुड़े एक स्थानीय नेता को दी। नेता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BILASPUR PWD EXAM SCAM

BILASPUR PWD EXAM SCAM – परीक्षा सेंटर में बैठी उसकी सहयोगी भी पकड़ाई –

पुलिस जांच के दौरान बाहर बैठी युवती से पूछताछ करने पर परीक्षा हॉल में मौजूद उसकी सहयोगी की भी पहचान हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास से जब्त किए गए लैपटॉप, हेडसेट, डिजिटल डिवाइस समेत कई उन्नत उपकरणों को जांच के लिए भेजा गया है।

BILASPUR PWD EXAM SCAM – व्यापम ने की कार्रवाई –

व्यापम ने इस गंभीर मामले को देखते हुए परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को बनाये रखने के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सरकंडा पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

BILASPUR PWD EXAM SCAM – सीएसपी ने बताया कि –

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवतियों पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच जारी है।

Also read – अम्बिकापुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास, सुपर स्वच्छता लीग में प्राप्त किया सम्मानजनक स्थान।