AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास, सुपर स्वच्छता लीग में प्राप्त किया सम्मानजनक स्थान।
स्वच्छता के क्षेत्र में कभी देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका अम्बिकापुर नगर, बीते कुछ वर्षों की गिरावट के बाद एक बार फिर मजबूती से वापसी करते हुए स्वच्छता रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान हासिल करने में सफल हुआ है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में अम्बिकापुर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सुपर स्वच्छता लीग में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
AMBIKAPUR NEWS – 17 जुलाई को सम्मान समारोह –

Ambikapur news – 50,000 से 3,00,000 की जनसंख्या वर्ग में अम्बिकापुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल नगर की जनता के सहयोग और जागरूकता का परिणाम है, बल्कि नगर निगम के समर्पित प्रयासों और योजनाबद्ध क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष प्रमाण भी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह में अंबिकापुर नगर निगम को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं नगर निगम आयुक्त की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
Also read – हसदेव जंगल के बाद अब रायगढ़ जंगल की बारी, अडानी ग्रुप ने शुरू की पेड़ कटाई, अब तक 5 हजार पेड़ काटे।