TOP 5 PLACES TO STAY IN MAINPAT – मैनपाट की ठंडी वादियों में घूमने का प्लान है? जानिए यहां की टॉप 5 बजट स्टे लोकेशंस, जहां मिलेगा सुकून भी और सुंदरता भी।
छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट घूमने का यदि आप भी प्लान बना रहे हैं और ठहरने की जगह खोज रहे हैं, तो हम आपको मैनपाट की टॉप 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप किफायती दरों में रुक सकते हैं और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
TOP 5 PLACES TO STAY IN MAINPAT – karma Ethnic resort –
अगर आप मैनपाट घूमने जा रहे हैं और वहां रुकने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो Karma ethnic resort आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन ही बुक कर सकते हैं, जिससे आपको पहले से ही रहने की सुविधा मिल जाती है और कोई परेशानी नहीं होती। यहां से आसपास की पहाड़ियों और हरियाली का बहुत ही सुंदर नज़ारा दिखता है। रिसॉर्ट की सेवा भी ठीक-ठाक है। रहने की कीमत की बात करें तो ₹900 से शुरुआत होती है। साफ-सुथरे कमरे, शांत माहौल और अच्छी लोकेशन की वजह से यह जगह मैनपाट में रुकने के लिए बढ़िया है।

TOP 5 PLACES TO STAY IN MAINPAT – डोलमा तिब्बत रिजॉर्ट –
मैनपाट में ठहरने के लिए डोलमा तिब्बत रिसॉर्ट एक अच्छा विकल्प है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति का खास अनुभव मिलेगा। आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या गूगल से नंबर लेकर कॉल करके भी अपना रूम बुक करा सकते हैं।
TOP 5 PLACES TO STAY IN MAINPAT – एक्स आर्मी होमस्टे –

मैनपाट में ठहरने के लिए ‘एक्स आर्मी होमस्टे रेस्टोरेंट’ एक अच्छा विकल्प है, जो टाइगर प्वाइंट रोड पर स्थित है। यहां का साफ-सुथरा और सुंदर वातावरण पर्यटकों को खूब भाता है। होमस्टे में हॉल और किचन की सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ आप अपनी पसंद का खाना बना सकते हैं। यदि आप खाना मंगवाना चाहें, तो यहां 120 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से थाली मिलती है, जबकि नाश्ता 50 रुपये प्रति व्यक्ति में उपलब्ध है। रूम बुकिंग के लिए आप दिए गए नंबर पर कॉल करके अपना कमरा कन्फर्म कर सकते हैं।
TOP 5 PLACES TO STAY IN MAINPAT – कर्मा हाउस एंड रेस्टोरेंट –
यह भी मैनपाट में रुकने के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो दूर से ही आकर्षित करता है। यहां बुकिंग कर आप आसानी से अपना कमरा सुनिश्चित कर सकते हैं और मैनपाट की खूबसूरत वादियों के साथ-साथ आसपास के पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं।

TOP 5 PLACES TO STAY IN MAINPAT – मैनपाट होटल –
इस होटल में भी रूम कन्फर्म करने के लिए पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ेगा, आसानी से मैनपाट में यह होटल मिल जायेगा। जो की रहने, खाने की अच्छी सुविधा देता है और अच्छे वातावरण में स्थित है।
मैनपाट में पर्यटक साल भर घूमने आते हैं, लेकिन मानसून के दिनों में यहां की खूबसूरती और भी निखर जाती है। दूर से देखने पर यह जगह किसी स्वर्ग जैसी लगती है, मानो बादल ज़मीन पर उतर आए हों। बारिश के कारण पेड़-पौधे और भी हरे-भरे हो जाते हैं, जबकि पहाड़ और झरने एक अलग ही आकर्षण पैदा करते हैं। ऐसे में मानसून के मौसम में रुकने के लिए ये पाँच स्थान बेहतरीन विकल्प हैं, जहां आप कमरा बुक कर मैनपाट की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।