AMBIKAPUR NEWS – नाग पंचमी पर अम्बिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में होगी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता, विजेता पहलवान को मिलेगा 11,000 रुपये नगद इनाम।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – नाग पंचमी पर अम्बिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में होगी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता, विजेता पहलवान को मिलेगा 11,000 रुपये नगद इनाम।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार 29 जुलाई को होने वाले इस पर्व के अवसर पर प्रातः काल से ही श्रद्धालु शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित कर शिवलिंग पर अभिषेक करेंगे। मंदिरों के आस-पास सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। पूजा-पाठ, हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन दिनभर चलेगा।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन –

इस पावन अवसर पर अंबिकापुर में एक विशेष आकर्षण के रूप में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो खेल प्रेमियों के लिए खास रहेगा। सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित की जाएगी, जिसका शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – दंगल में दो प्रमुख श्रेणियों में कुश्ती मुकाबले आयोजित होंगे –

सरगुजा केसरी प्रतियोगिता:

विजेता को ₹11,000 नगद पुरस्कार

उपविजेता को ₹5,100 नगद पुरस्कार

सरगुजा कुमार प्रतियोगिता:

विजेता को ₹5,100 नगद पुरस्कार

उपविजेता को ₹3,100 नगद पुरस्कार

दंगल में जिलेभर के कुशल पहलवान भाग लेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों और नगरवासियों की उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है। सरगुजा कुश्ती संघ ने समस्त नगरवासियों, खेलप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Also read – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार क्रांति की शुरुआत, केंद्र सरकार लगाएगी 400 बीएसएनएल टावर।