AMBIKAPUR NEWS – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर छात्रों ने की शिकायत, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर छात्रों ने की शिकायत, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणाम सुधारने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज़ उठाई है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक गिरोह द्वारा मोबाइल नंबर 7073058685 का उपयोग कर उन्हें संपर्क किया गया और विश्वविद्यालय के किसी व्यक्ति द्वारा उनका परिणाम सुधरवाने का झांसा दिया गया। इस एवज में प्रत्येक छात्र से 600 रुपये से 1200 रुपये तक की मांग की गई।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – छात्र हुए ठगी का शिकार –

कई छात्रों ने जालसाजों को पैसे दे भी दिए, जिसके बाद उन्हें मोबाइल पर नकली परीक्षा परिणाम भेजे गए। हालांकि, विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी पुराना परिणाम ही प्रदर्शित हो रहा है। इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले को लेकर आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता की उपस्थिति में छात्रों ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति को एक आवेदन सौंपा।छात्रों ने कुलपति को पूरी घटना से अवगत कराया।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – कुलपति ने दिए जांच के आदेश –

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त,जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के समक्ष भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने बताया कि छात्रों के साथ आए दिन इस तरह के स्कैम और अपराध हो रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – जांच में जुटी पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन –

छात्रों ने इस धोखाधड़ी पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके और अन्य छात्र ऐसी जालसाजी का शिकार होने से बच सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Also read – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने जारी किया इन संकायों का परीक्षा परिणाम… यहां देखें।