AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त… जलस्तर बढ़ते ही खोले गए श्याम घुनघुट्टा जलाशय के गेट।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त… जलस्तर बढ़ते ही खोले गए श्याम घुनघुट्टा जलाशय के गेट।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर में 5 जून की शाम से प्रारंभ हुई तेज वर्षा रातभर जारी रही, जिससे 6 जून की सुबह तक पूरे शहर में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते अंबिकापुर शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और शहर डूबा-सा नजर आया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – श्याम घुनघुट्टा जलाशय के 5 गेट खोले गए –

AMBIKAPUR NEWS

श्याम घुनघुट्टा जलाशय में जलस्तर 90 प्रतिशत से अधिक पहुंचने के कारण सिंचाई विभाग द्वारा एहतियातन पांच गेट खोले गए। इसके साथ ही निचले इलाकों सहित बाहरी क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों और जिला मुख्यालय को तत्काल सूचना भेजी गई। ग्रामीणों को जलप्रवाह क्षेत्र में न जाने की सलाह जारी की गई है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

AMBIKAPUR NEWS – कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति, कच्चे मकान डूबे –

AMBIKAPUR NEWS

अंबिकापुर के प्रमुख क्षेत्रों — कुंडला सिटी, बौरीपारा, नमनाकला आदि में भारी जलभराव के कारण आमजन की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह बाधित रही। शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शंकर घाट क्षेत्र में तो पानी का बहाव इस कदर तेज था कि वह नदी जैसा प्रतीत हो रहा था।बारिश के प्रभाव से कई कच्चे मकान आंशिक रूप से डूब गए।

Also read – सरगुजा में हाथियों का कहर जारी, अम्बिकापुर से मैनपाट तक दहशत, ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर।