AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा में हाथियों का कहर जारी, अम्बिकापुर से मैनपाट तक दहशत, ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा में हाथियों का कहर जारी, अम्बिकापुर से मैनपाट तक दहशत, ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरगुजा जिले के विभिन्न इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। अम्बिकापुर से लेकर मैनपाट जैसे पर्यटन क्षेत्रों तक हाथियों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर बतौली, सीतापुर, लुण्ड्रा और आसपास के गांवों में शाम ढलते ही हाथियों के झुंड बस्तियों की ओर बढ़ने लगते हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – हाथियों ने झोपड़ियों को पहुंचाया नुकसान –

ग्रामीणों की मानें तो हाथियों द्वारा छोटे घरों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई घरों में रखे अनाज को भी खा लिया गया है, जिससे न केवल आशियाने बल्कि जीविकोपार्जन के साधन भी नष्ट हो रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग रातभर जागकर जान की हिफाजत कर रहे हैं। बारिश के समय ग्रामीण बच्चों के साथ सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – फसलों को पहुंचाया नुकसान –

जंगली हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं, वन विभाग के सामने इन हाथियों की निगरानी एक कठिन चुनौती बन गई है। बारिश के मौसम में दिन और रात के समय हाथी साफ नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे निगरानी कार्य और अधिक जटिल हो गया है।

Ambikapur news – वन विभाग का मैदानी अमला रेनकोट, छाता और टॉर्च के साथ गश्त में जुटा है। जैसे ही हाथी किसी बस्ती की ओर बढ़ते हैं, गांववालों को सतर्क करने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद लगातार हो रहे नुकसान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे राहत व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Also read – मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयार अम्बिकापुर प्रशासन, मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक होगा दौरा।