RAMAYANA FILM TRAILER – 1200 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म रामायण का टीज़र लॉंच, गानों में दिखेगा कवि डॉ॰ कुमार विश्वास के शब्दों का जादू।

Spread the love

RAMAYANA FILM TRAILER – 1200 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म रामायण का टीज़र लॉंच, गानों में दिखेगा कवि डॉ॰ कुमार विश्वास के शब्दों का जादू।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोशल मीडिया पर रामायण फ़िल्म का टीज़र ट्रेंड कर रहा है। बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी की इस भव्य प्रस्तुति के प्रति लोगों के मन में ज़बरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। फ़िल्म की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन निर्देशक गाय नॉरिस भी फ़िल्म से जुड़े रहे हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

RAMAYANA FILM TRAILER – फिल्म का पहला भाग 2026 में होगा जारी –

RAMAYANA FILM TRAILER

दंगल फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म दो भागों में रिलीज़ होगी। फ़िल्म का पहला भाग अगले साल 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होगा तथा दूसरे भाग को उसके ठीक एक वर्ष बाद 2027 में दिवाली के अवसर पर ही रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म के संदर्भ में इस बात की चर्चा भी हो रही है कि यह भारतीय सिनेमा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बजट की फ़िल्म है जिसके दोनों भागों को बनाने के लिए लगभग 1200 करोड़ से भी अधिक की राशि अनुमानित है।

RAMAYANA FILM TRAILER – फिल्म में दिखेगा कवि कुमार विश्वास के शब्दों का जादू –

फ़िल्म में रणवीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फ़िल्म के गाने ऑस्कर विजेता ए॰आर॰ रहमान के सुर से सजे हुए हैं जिसमें प्रख्यात कवि एवं रामकथा मर्मज्ञ डॉ॰ कुमार विश्वास के लेखन का जादू दिखाई देगा। डॉ॰ कुमार विश्वास के गीत आज के समय में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं तथा फ़िल्मों में यदा-कदा लेखन के बावजूद इससे पहले भी उनके फ़िल्मी गीतों का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलता रहा है।

RAMAYANA FILM TRAILER

बीते दिनों अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन रानीगंज में बी॰ प्राक की आवाज़ से सजा उनका गाना हम साथ चलें तो जीतेंगे लोगों को बहुत पसंद आया था तथा उसके बाद से ही वह गाना जीत के उत्सवों के लिए अनिवार्य बन चुका है जिसे बहुधा राजनीतिक रैलियों से लेकर क्रिकेट के मैदानों तक हर जगह सुना जाता है।

RAMAYANA FILM TRAILER – रामकथा की गरिमा बचाने ‘आदिपुरुष’ टीम ने गीतों के लिए डॉ. कुमार विश्वास से लिया संपर्क –

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले रामायण पर आधारित फ़िल्म आदिपुरुष बहुत बड़े बजट की होने के बावजूद सफल नहीं हो पायी थी क्योंकि लोगों को फ़िल्म की कहानी व संवाद आपत्तिजनक लगे थे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार फ़िल्म के निर्माताओं व निर्देशकों को गानों के लिए भी एक ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जिसका अध्य्यन एवं शब्दों की पकड़ रामकथा जैसे बड़े विषय के साथ पूरा न्याय कर सके।

Ramayana film trailer – सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी देखने को मिल रही है कि इसलिए ही निर्माता-निर्देशकों ने गीतों के लिए डॉ॰ कुमार विश्वास जी से संपर्क किया है ताकि रामकथा पर उनकी समझ व उनके शब्दों की लोकग्राह्यता फिल्म को किसी भी आशंकित विवाद से बचाते हुए उसे लोकप्रिय बना सके।

Also read – अम्बिकापुर में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त… जलस्तर बढ़ते ही खोले गए श्याम घुनघुट्टा जलाशय के गेट।