PG COLLEGE AMBIKAPUR – राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

Spread the love

PG COLLEGE AMBIKAPUR – राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों – बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.सी.ए. एवं डी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर अब 30 जून 2025 कर दी गई है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

PG COLLEGE AMBIKAPUR – प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची 1 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी –

ऑनलाइन पंजीयन महाविद्यालय की वेबसाइट www.rgpgcapur.ac.in पर 30 जून 2025 तक किया जा सकता है। प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची 1 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

PG COLLEGE AMBIKAPUR – प्रथम सेमेस्टर में संचालित पाठ्यक्रमों की संरचना निम्नानुसार है –

PG COLLEGE AMBIKAPUR

सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत निम्नलिखित चार प्रकार के पाठ्यक्रम समूहों से विषयों का चयन करना अनिवार्य होगा:

  1. DSC (Disciplinary Specific Core Course):
    कोर विषयों का समूह – छात्र-छात्राओं को इस समूह से कुल 3 विषयों का चयन करना होगा।
  2. GEC (Generic Elective Course):
    जेनरिक इलेक्टिव विषय – इस समूह से 1 विषय का चयन करना होगा।
  3. VAC (Value Added Course):
    वैल्यू ऐडेड पाठ्यक्रम – इस समूह से भी 1 विषय का चयन आवश्यक होगा।
  4. AEC (Ability Enhancement Course):
    यह पाठ्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

PG COLLEGE AMBIKAPUR – महत्वपूर्ण निर्देश –

PG COLLEGE AMBIKAPUR

विषयों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के समय भरे गए विकल्पों के आधार पर ही प्रवेश मेरिट व सीट उपलब्धता के अनुसार दिया जाएगा।

विषयों की उपलब्धता सीमित सीट संख्या के अधीन होगी तथा प्रवेश अनंतिम (provisional) रूप से प्रदान किए जाएंगे।

प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो पुनः पंजीयन तिथि घोषित की जाएगी।

छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से महाविद्यालय द्वारा अनुरोध किया गया है कि समय पर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करा लें एवं किसी भी जानकारी हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Also read – शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…. अम्बिकापुर में खुली प्रीमियम शराब दुकान, गांधी चौक स्थित सी-मार्ट बिल्डिंग में उपल्ब्ध।