AMBIKAPUR NEWS – वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया सरगुजा जिले का बने भाजपा अध्यक्ष।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया सरगुजा जिले का बने भाजपा अध्यक्ष।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा सरगुजा जिले के नए अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर सरगुजा के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। भारत सिंह सिसोदिया ने उन सभी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में हुआ फैसला –

AMBIKAPUR NEWS

भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी गुरुपाल सिंह भल्ला तथा चुनाव पर्यवेक्षक नरेश नंदे ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, तथा अखिलेश सोनी की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

AMBIKAPUR NEWS – इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी गुरु पाल सिंह भल्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्विघ्न और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराने के लिए बधाई दी।

Also read – अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर… पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने कहा “महापौर का बदला जा सकता है चेहरा”।