AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर… पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने कहा “महापौर का बदला जा सकता है चेहरा”।
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। उम्मीदवारों के नामों को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने महापौर पद के लिए नए उम्मीदवार के आने की संभावना जताई है।
AMBIKAPUR NEWS – पिछले 10 वर्षों से अंबिकापुर के महापौर हैं डॉ. अजय तिर्की –

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने अपने वीडियो बयान में कहा कि महापौर और वार्डों के लिए बेहतर और योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. अजय तिर्की संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।
AMBIKAPUR NEWS – उल्लेखनीय है कि डॉ. अजय तिर्की पिछले 10 वर्षों से अंबिकापुर नगर निगम के महापौर हैं। कांग्रेस पार्टी ने महापौर पद के लिए नया चेहरा तलाशने की जिम्मेदारी जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सौंपी है। इसके साथ ही, टी.एस. सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में आधे से अधिक नगर निगमों में जीत का दावा भी किया है।