AMBIKAPUR NEWS – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत अंबिकापुर घड़ी चौक से यातायात जागरूकता आभियान का किया गया शुभारंभ।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत अंबिकापुर घड़ी चौक से यातायात जागरूकता आभियान का किया गया शुभारंभ।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36वें सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना –

AMBIKAPUR NEWS

36वें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों ने अंबिकापुर स्थित घड़ी चौक से सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा माह अभियान की शुरुआत करते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क हादसों से हो रही मौतों और घायलों की बढ़ती संख्या सभी के लिए चिंताजनक है। सड़क हादसों को कम करने के समाधान के रूप में पूरे देश में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जाएगा।

AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा कलेक्टर ने कहा “आम नागरिकों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करना आवश्यक” –

सरगुजा जिला कलेक्टर विलाश भोस्कर ने कहा कि वर्तमान समय में यातायात नियमों का पालन करवाने के साथ-साथ आम नागरिकों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा रथ यातायात जागरूकता के प्रचार-प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आम नागरिकों को जिम्मेदारी से यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे सड़क हादसों को कम किया जा सके।

Also read – वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया सरगुजा जिले का बने भाजपा अध्यक्ष।