AMBIKAPUR – सरगुजा पुलिस का खास पहल, कन्या स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई सुरक्षा और कानूनी जानकारी।
जिला सरगुजा पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ और उद्देश्य –
Ambikapur – विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एल. मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षित जीवन के लिए बेहद आवश्यक हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम पुलिस टीम, साइबर वालेंटियर और पुलिस मितान की सक्रिय भागीदारी से आयोजित किया गया।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी –
कार्यक्रम में उप निरीक्षक अभय तिवारी ने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं है, बल्कि जीवन की सुरक्षा की गारंटी है।”
साइबर अपराध से बचाव और कानूनी जानकारी –
Ambikapur – साइबर सेल के विशेषज्ञ अनुज जायसवाल ने छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे और डिजिटल फ्रॉड्स से बचाव के उपाय समझाए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को सजग एवं सतर्क रहने की सलाह दी। महिला थाना पुलिस स्टाफ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, नए कानून और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112 के बारे में जानकारी दी।

प्रेरक संदेश और समापन –
Ambikapur – एनएसएस प्रभारी श्री राकेश राय ने स्वामी विवेकानंद के विचार साझा कर छात्राओं को समाजसेवा, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्राओं को जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में शिक्षिका सुनीता दास, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस मितान टीम, साइबर वॉलंटियर और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Also read – फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू, दशहरा-दीपावली से पहले पूरी करें प्रक्रिया, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख।