AMBIKAPUR – फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू, दशहरा-दीपावली से पहले पूरी करें प्रक्रिया, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख।

Spread the love

AMBIKAPUR – फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू, दशहरा- दीपावली से पहले पूरी करें प्रक्रिया, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दशहरा-दीपावली का त्योहार नजदीक है, जिससे बाजारों में रौनक दिखने लगी है। हर साल की तरह इस साल भी अस्थाई पटाखा विक्रेताओं के लिए बड़ी खबर है – वे लोक सेवा केंद्र के माध्यम से लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा आवेदन –

Ambikapur – अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि वर्ष-2025 में दशहरा एवं दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले अंतर्गत फुटकर फटाका विक्रय किए जाने के लिए लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये जा रहे हैं।

07 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन –

Ambikapur – इच्छुक फुटकर फटाका व्यापारी लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र 07 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं, ताकि प्राप्त आवेदनों को समय पर निराकरण कर अस्थाई फटाका लाइसेंस समय-सीमा में जारी किया जा सके।

AMBIKAPUR

Also read – कुनकुरी में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 63 करोड़ 84 लाख की लागत से होगा निर्माण।