अम्बिकापुर गुदरी बाजार की अव्यवस्था पर सख्त हुए सांसद चिंतामणि महाराज — सफाई और यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश।

Spread the love

अम्बिकापुर गुदरी बाजार की अव्यवस्था पर सख्त हुए सांसद चिंतामणि महाराज — सफाई और यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर शहर के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में से एक गुदरी बाजार में बढ़ते जाम और गंदगी की हालत देख सरगुजा सांसद नगर निगम कर्मचारियों पर नाराज हुए। बढ़ती गंदगी, अव्यवस्था को देख निगम कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

अम्बिकापुर – तत्काल रुप से कार्य करे कर्मचारियों को दिए निर्देश –

Ambikapur

निरीक्षण के दौरान सांसद ने देखा कि गुदरी बाजार की सड़कें और नालियां गंदगी व कचरे से पटी पड़ी हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक और स्वास्थ्य के लिहाज़ से खतरनाक है। उन्होंने मौके पर नगर निगम के कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि यह काम धरातल पर इसका असर दिखना चाहिए। उन्होंने सफाई और जाम की समस्या के निराकरण के लिए कार्य की तत्काल शुरुआत करने को कहा।

अम्बिकापुर – पार्किंग व्यवस्था भी चरमराई –

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने गुदरी चौक से गुरुनानक चौक तक कन्या विद्यालय की बाउंड्री से लगे मार्ग के किनारे की स्थिति का भी जायजा लिया। यह स्थल नगर निगम द्वारा पार्किंग के लिए घोषित किया गया था, लेकिन मौके पर कोई भी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं पाई गई। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाए और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आवश्यक हो तो पुलिस प्रशासन की सहायता भी ली जाए।

Ambikapur

अम्बिकापुर – सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने नगर निगम कर्मचारियों की लगाई क्लास –

उन्होंने पूर्व में भी नालियों की सफाई व बाजार व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए थे, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जो अत्यंत निराशाजनक है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने एक दुकान के पास बैठकर नगर निगम कर्मचारियों की क्लास भी लगाई और टीम बनाकर कार्य योजना तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरभाष पर नगर निगम आयुक्त से चर्चा करते हुए कहा कि गुदरी बाजार में नालियों की निकासी और सफाई व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता है, और इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

अम्बिकापुर – जनप्रतिनिधि और नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे –

Ambikapur

इस अवसर पर सांसद के साथ श्री राजेश सिंह देवा, मनोज कंसारी, शशि जायसवाल, किशोर सिंह बघेल, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, शानू गोस्वामी सहित नगर निगम के एसडीओ श्री राम, शक्ति पाण्डेय, प्रेमशंकर दुबे, सफाई विभाग के सुपरवाइज़र लल्लू, उमेश एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also read – लगातार वर्षा के चलते खाद-बीज की बढ़ी मांग, अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी खाद-बीज समितियां… सरगुजा कलेक्टर ने जारी किया आदेश।